गुरुवार, 14 नवंबर 2013

दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ

छोडो भी ये गुस्सा ज़रा हंस के दिखाओ 
गीत: दादी\-अम्मा दादी\-अम्मा मान जाओ 
फ़िल्म: घराना 
संगीतकार: रवि
गीतकार:: शकील
गायक: आशा भोसले//कमल बैरोट 
रचनाकार: शकील बदायूनी            
    
Children Song from old Classic Movie Gharana (1961), a family drama, starring Rajendra Kumar, Raj Kumar, Asha Parekh, Shubha Khote, Agha, Minu Mumtaz, Kanhaiya Lal. Music Director : Ravi, Director : S.S.Vasan. Singer: Asha Bhosle


दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ
छोड़ो जी ये ग़ुस्सा ज़रा हँस के दिखाओ

छोटी-छोटी बातों पे न बिगड़ा करो
ग़ुस्सा हो तो ठण्डा पानी पी लिया करो
खाली-पीली अपना कलेजा न जलाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ...

दादी तुम्हें हम तो मना के रहेंगे
खाना अपने हाथों से खिला के रहेंगे
चाहे हमें मारो चाहे हमें धमकाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ...

कहो तो तुम्हारी हम चम्पी कर दें
पियो तो तुम्हारे लिये हुक्का भर दें
हँसी न छुपाओ ज़रा आँखें तो मिलाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ...

हमसे जो भूल हुई माफ़ करो माँ
गले लग जाओ दिल साफ़ करो माँ
अच्छी सी कहानी कोई हमको सुनाओ
दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ...


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें