BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 22 मई 2024

भाजपा की चुनावी स्टार प्रचारक प्रीति सप्रू को याद है लहूलुहान दिनों का दर्द

Wednesday 22nd May 2024 at 17:07

वरिंदर की हत्या को कभी नहीं भूल पाई प्रीति सप्रू


लुधियाना
: 22 मई 2024: (मीडिया लिंक टीम//पंजाब स्क्रीन ब्लॉग टीवी डेस्क)::

इस बार के लोकसभा चुनावों में कुछ बातें उभर का सामने आई हैं। केवल कुर्सी की ललक रखने वाले एक भीड़ की तरह सामने आए हैं। इसके साथ ही आई ए एस और आई पी एस अधिकारी भी खुल कर सामने आए हैं। इन के साथ ही प्रीति सप्रू जैसी संवेदनशील और बेहद अनुभवी फ़िल्मी शख्सियतें भी सामने आई हैं।  इसके साथ ही आम लोगों के लिए किए गए काम भी चर्चा का विषय बने हैं। आज भाजपा समर्थक बैठकों में इस बात की चर्चा रही कि पिछले दस वर्षों के दौरान केन्द्र सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत संतृप्ति के करीब लाने में सफल रही है केंद्र सरकार। इसके सच की चर्चा भी हम करते रहेंगे लेकिन फ़िलहाल सबसे पहले बात करते हैं प्रीति सप्रू के पंजाब आने की। 

प्रीति सप्रू वह शख्सियत है जिसने फिल्म निर्माण, फिल्म निर्देशन और अदाकरी को बेहद नज़दीक से देख और समझा है।   वह बहुत से अवार्डों और सम्मानों से भी सम्मानित हो चुकी हैं। पंजाब के लिए कुछ करने की तमन्ना भी उनके मन में शिद्द्त है तांकि पंजाब के दर्द की दवा हो सके। इसकी वजह है कि उन्होंने पंजाब के इस दर्द को बहुत शिद्दत से महसूस किया है। अपने वरिष्ठ नायक, निर्देशक और निर्माता की जघन्य हत्या उनके लिए बहुत बड़ा सदमा रही। पंजाब के लहूलुहान इतिहास में छह दिसंबर 1988 का दिन आज भी बहुत से लोगों को याद होगा जब पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री में जान फूंकने वाले जानेमाने फिल्म मेकर विरेंद्र की फिल्म शूटिंग के दौरान ही गांव  तलवंडी सलेम में हत्या कर दी गई थी। स्वर्गीय विरेंद्र की फिल्म मेकिंग टीम में बहुत सी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाने वाली प्रीति सप्रू के मन में अब भी वह दर्द ताज़ा है। वह पंजाब के दर्द की दवा भी करना चाहती हैं। 

आज उन्होंने कहा कि प्रत्येक कल्याणकारी योजना आम आदमी को ध्यान में रखकर बनाई गई है और इस मकसद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं रूचि लेते रहे। भारतीय जनता पार्टी लुधियाना द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन वेलकम पैलेस में किया गया।जिसमे भाजपा नेत्री प्रीति सप्रू,भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान,प्रदेश सचिव रेनू थापर व महिला मोर्चा की प्रधान शीनू चुग उपस्थित थे । भाजपा नेत्री प्रीति सप्रू ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को सरकारी कल्याणकारी लाभों की पहुँच हर घर तक सुनिश्चित की है।

एक समय था जब गरीब नागरिक को छोटे-छोटे लाभों के लिए भी उनके दफ्तरों के  बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे और उनको हताशा में अपना अधिकार छोड़ना पड़ता था। परंतु अब,प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने सब कुछ बदल दिया है। देश के नागरिकों को सरकारी योजना का केंद्र बिंदु बना दिया है और प्रत्येक कल्याणकारी योजना आम आदमी को ध्यान में रखकर बनाई गई है, यह प्रधानमंत्री के दूरदर्शी और कल्पनाशील नेतृत्व के कारण संभव हुआ है।भारत में एक नई कार्य संस्कृति शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को हमेशा श्रेय दिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गरीब समर्थक और लोक कल्याण योजनाओं को इस तरह से डिजाइन किया गया, ताकि वह जाति, पंथ, धर्म या वोट की परवाह किए बिना अंतिम पंक्ति में सबसे जरूरतमंद या अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।प्रीति स्प्रू  ने कहा को पिछले दस वर्षों की छोटी सी अवधि के दौरान केन्द्र कई योजनाओं को शत-प्रतिशत संतृप्ति के करीब लाने में सफल रहा है और 'सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के सिद्धांत का पालन करते हुए पात्र लोगों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक नई अवधारणा थी, जिसका उद्देश्य उज्ज्वला योजना, स्वनिधि, पीएम आवास योजना आदि जैसी सभी सरकारी योजनाओं को संतृप्त करना था।

उन्होंने बताया कि लुधियाना के 45116 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 6000 रुपये मिल रहे हैं। इतना ही नहीं लुधियाना में 4981 सॉयल हेल्थ कार्ड बने हैं । इतना ही नहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लुधियाना हल्के में 734338 कार्ड धारकों को मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत योजना के तहत 402024 लोगों को मुफ्त ईलाज मिल रहा है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लुधियाना के 26,803 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया,प्रीति सप्रू ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वह आप,कांग्रेस और अकाली दल के झांसे में न आएं और विकसित देश और विकसित पंजाब को ध्यान में रखते हुए भाजपा के पक्ष में वोट दें। 

आज की इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा,पंकज जैन,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, कारण गोसाई,अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

मंगलवार, 3 नवंबर 2020

20 कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने थामा भाजपा का दामन

3rd November 2020 at 5:49 PM

 यह सब जमालपुर मंडल के प्रधान भूपिंदर राय के प्रयासों से हुआ 

लुधियाना: 3 नवम्बर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्लॉग टीवी टीम)::

किसान आंदोलन और अकाली दल द्वारा गठबंधन तोड़ कर भाजपा का साथ छोड़ने के बावजूद भाजपा का जादू पंजाब में कम हुआ नहीं लगता। अभी भी लोग भाजपा में शामिल होना फायदे का सौदा समझते हैं। भाजपा ने दावा किया है की कांग्रेसी वर्कर अपनी पार्टी छोड़ कर भाजपा में आ मिले हैं। इस संबंध में बकदा एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई।  

भाजपा के जमालपुर मंडल के प्रधान भूपिंदर राय के प्रयासों से 20 कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के ज़िला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कमांडर बलबीर सिंह के निवास स्थान पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सिरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जमालपुर मंडल के प्रधान भूपिंदर राय ने की।  जिन लोगों के कांग्रेस छोड़ कर आने का दावा भाजपा ने किया है उनमें शामिल हैं-गुगु जमालपुर,सनी जमालपुर, बॉबी जमालपुर,पबिन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, अनमोल, विक्की, सूंदर, देश राज, सूरज, बादल, ऋतिक शर्मा, संदीप सिंह, सतनाम सिंह, जसपाल सिंह,अशोक कुमार, जतिंदर दीपक आदि शामिल हैं। भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा को चुना। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा छोड़ने वालों ने वायदा भी किया कि आने वाले  2022 के विधासनसभा चुनावों में वह भाजपा के साथ डट कर खड़े रहेंगे।  

भाजपा ज़िला प्रधान ने इन लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हम साफ सुथरी एवं ईमानदार राजनीति में विश्वास रखते हैं तथा जो भी लोग पंजाब एवं पंजाब के हित की बात करता है उसका पार्टी में स्वागत है।

      इस मौके पर लुधियाना भाजपा के ज़िला महामंत्री राम गुप्ता, ज़िला उपाध्यक्ष-यशपाल जनोत्रा, मीडिया सचिव-मनमीत चावला, मनोज चौहान, कमांडर बलबीर सिंह, अवतार भाटिया, मनीष कुमार, एस के दुग्गल और विनोद जोशी भी उपस्थित थे। इसी बीच कुछ वरिष्ठ भाजपा सूत्रों का कहना है आने वाले दिनों में कई और लोग भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं क्यूंकि भाजपा अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन गई है। भाजपा की नीतियों को दुनिया के कई हिस्सों में पसंद किया जाता है। 

सोमवार, 17 अगस्त 2020

क्या भाजपा सरकार में हट जायेगा शराब का कारोबार या माफिया?

 हर सत्ता में मजबूत और अडिग बना रहा शराब माफिया 
* लुधियाना की सभी 6 विधानसभाओं में ज़हरीली शराब पीने से हुई सैंकड़ों मौतों के बावजूद शराब माफिया के खिलाफ  कारवाई न होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैप्टन सरकार के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया
* भाजपा का यह प्रदर्शन विषैली शराब कांड के पीड़ितों को न्याय सुनश्चित करने के लिए है--पुष्पेंद्र सिंगल
लुधियाना: 17 अगस्त 2020: (प्रदीप शर्मा इप्टा//पंजाब स्क्रीन ब्लॉग टीवी)::
सरकारों को मोटी आमदन देने वाली शराब हर सत्ता में अजेय और सबसे प्रिय बनी रही। शराब का कारोबार लगातार तरक्की करता रहा। शराब के कारोबार को हर नाज़ुक समय में सुरक्षा प्रदान करने वाले लोग किसी गैंग की तरह काम करते रहे। किसी की हिम्मत न होती किसी शराब कारोबारी के खिलाफ कोई कुछ कह या कर सके। यह एक ऐसा कारोबार बन गया जो हर हाल में चलता था। सत्ता इतनी मेहरबान रहती कि देर रात तक ठेके बंद होने का नियम भी ताक पर रख दिया जाता। छोटे और आंधीं कारोबार बंद होते चले गए लेकिन शराब के ठेके बड़े बड़े डेकोरेटड शोरूम बनते चले गए। यह सारा सिलसिला अन्य सरकारों की तरह अकाली भाजपा सर्कार के समय भी जारी रहा। शराब का विरोध किसी सियासी मजबूरी या फैशन जैसा बन गया। विरोध करने वाले खुद भी शराब खरीदने/बेचने और पीने में एक दुसरे से आगे रहे। गिफ्ट के लिए शराब लोकप्रिय चीज़ बनती चली गई। इसी बीच बेलन ब्रिगेड का तूफ़ान उठा था जिसने कुछ उम्मीद दिलाई थी की शराब के इस कारोबार को बंद करवा के ही दम लेंगें लेकिन अनीता शर्मा की लाख कोशिशों के बावजूद यह अभियान भी बीच में ही दम तोड़ गया। 
भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देशों के मुताबिक ज़िला लुधियाना भाजपा के प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल के नेतृत्व में जगह जगह विरोध प्रदर्शन किये गए। प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई सैंकड़ों मौतों के बावजूद शराब माफिया पर के खिलाफ बड़ी कारवाई न होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैप्टन सरकार के खिलाफ ज़ोरदार गुस्से का प्रदर्शन किया।
लुधियाना की सभी 6 विधान सभाओं के अंतर्गत आते सभी क्षेत्रों में यह रोष प्रदर्शन किया गया व पंजाब सरकार के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी भी की गयी। ज़िला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि भाजपा का यह प्रदर्शन विषैली शराब कांड के पीड़ितों को न्याय सुनश्चित करने के लिए है और ऐसा तभी संभव है जब पीड़ितों के आरोपों के घेरे में आने वाले राजनीतिक शरण प्राप्त लोगों पर भी कड़ी कारवाई हो। सरकार केवल छोटी मछलियों पर कारवाई करके इस कांड के असली दोषियों को बचाने की फिराक में है जिसे भाजपा कतई बर्दाशत नहीं करेगी। खुद श्री सिंगल इन सभी धरनों की सफलता के लिए लगभग सभी स्थानों पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधन किया। हर जगह यह धरना प्रदर्शन कामयाब भी रहा। 
हल्का उत्तरी जालंधर बाई पास चौक में परवीन बंसल व ज़िला सचिव कांतेंदु शर्मा, हल्का केंद्रीय में आते शगुन पैलेस के बाहर शिंगार सिनेमा रोड पर गुरदेव शर्मा देबी व अश्वनी बहल व हल्का पश्चिम में पड़ते गुरुनानक भवन के बाहर पेट्रोल पंप के साथ फ़िरोज़पुर रोड पर कमल चेतली व ज़िला उपाध्यक्ष योगेंद्र मकोल, जिला महामंत्री सुनील मौदगिल की देखरेख में धरना पर्दर्शन किया गया। कुल मिलकर सारा कार्यक्रम सुनियोजित था। लेकिन किसी  नहीं दिया कि उनकी सर्कार आने पर शराब के कारोबार बंद क्र दिए जायेंगे। 
इसी तरह हल्का पूर्वी के ताजपुर मेन रोड पट्रोल पंप के पास पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी गोसाई, हल्का आत्म नगर के प्रताप चौक नज़दीक संगीत सिनेमा के पास रविंदर अरोड़ा व ज़िला सचिव डॉ.निर्मल नय्यर व हल्का दक्षिण ग्यासपूरा,स्टेडियम वाला पार्क के साथ डॉ सुभाष वर्मा व सरदार तरनजीत सिंह की देखरेख में धरने प्रदर्शन हुए। 
          धरने पर्दर्शन में भाजपा जिला सचिव यशपाल जनोत्रा,पार्षद दल के नेता सुनीता शर्मा,युवा मोर्चा के प्रधान महेश शर्मा, मंडल प्रधान रोहित सिक्का, दीपक गुप्ता, राजिंदर शर्मा, अजय गुप्ता, हरीश सग्गड़, भाजपा उद्योग प्रकोष्ट पंजाब के प्रधान दिनेश सरपाल, संतोष कालड़ा, सुनील मेहरा, इन्दर अग्रवाल, ओमप्रकाश रतड़ा, यशपाल चौधरी, भाजपा पंजाब एस सी मोर्चा पंजाब के प्रधान राज कुमार अटवाल, एस सी मोर्चा के प्रधान सुखजीव बेदी, कैलाश चौधरी, दविंदर जग्गी, हरिंदर जॉली, राजीव शर्मा, पवन शर्मा, सीमा शर्मा, सुधा खन्ना, अवतार तारी, राजिंदर हंस, तजिंदर राजा, हरबंस लाल फैंटा, हरीश शर्मा, डॉ.सतीश कुमार, अभिषेक सिंगल, नीरज वर्मा, अंकित बत्रा, विक्की सहोता, नमन बंसल पार्षद ऐनी सिका, जोगिन्दर, विजय कुमार, अजिंदर सिंह, पंजाब किशन मोर्चा के उपाध्यक्ष दविंदर सिंह घुम्मन, पार्षद मनिंदर कौर घुम्मन, मंडलों के प्रधान आकाश गुप्ता,राजेश कश्यप,राकेश जग्गी,विजय दादू,सुकेश कालिया, संदीप पूरी, डा.परमजीत सिंह, अश्वनी मरवाहा, कुशाग्र कश्यप, मंजीत कौर, भाजपा खजांची बॉबी जिंदल, नवल जैन, राजकिशोर लकी, मंडल प्रधानों में जसदेव  तिवारी, तीर्थ तनेजा, भूपिंदर राय, रोम्मी मल्होत्रा, सर्वं तिवारी,मन्नू अरोड़ा, सुरेश मिगलानी, बलविंदर गरचा, प्रार्थना तिवारी, जसवीर कौर, संतोष, परमजीत कौर, क्रांति डोगरा, दीपक गोयल, दलबीर सिंह गिल बंटी, संजीव धीमान, मनोज महन, पंजाब उद्योग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, संतोष, विजय कुमार, निर्मल सिंह संत, राजेश पांडेय, अमित सूद, सुरिंदर शर्मा, मंडल प्रधानों में पंकज शर्मा, सुरेश अग्रवाल, केवल गर्ग, पार्षद सोनिया शर्मा, कविता, संतोष, आशा शर्मा, सुनीता, कुलदीप सिंह मल्ही, विजय पूरी, बलविंदर सिंह, घ्यान सिंह, पवन भरद्वाज, पवित्र सिंह, सुनील सिंगला, अजय दुबे आदि भाजपा कार्यकर्ता  इस पर्दर्शन में शामिल हुए। क्या अकाली भाजपा सर्कार आने पर शराब का कारोबार रुक जायेगा?

गुरुवार, 20 नवंबर 2014

BJP महिला मोर्चा: साक्षी जुल्का ने दी अपने तीखे तेवरों में चेतावनी

महिला पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में जलाया बाजवा का पुतला
लुधियाना: 19 नवंबर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने जब भाजपा में शामिल हुई एक कांग्रेसी वर्कर पर अभद्र टिप्पणी की तो इसका विरोध काम से काम कांग्रेस में तो  था क्यूंकि यह मामला सियासी न हो कर महिला सम्मान और विचारों की स्वतंत्रता का था। किसी भी दल की विचारधारा अच्छी लगने पर उसमें शामिल होना महिला का अधिकार है।

इस अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी और इसके नेता तो कुछ नहीं बोले लेकिन भाजपा से सबंधित महिला  कड़ा नोटिस लिया। केवल नोटिस ही नहीं लिया बल्कि कांग्रेस के पंजाब प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भी किया। इस प्रदर्शन  उनका पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं की संख्या बेशक कम थी पर जितनी महिलाएं थीं वे वहां दिल से मौजूद थीं। यह कम संख्या इस बात का सबूत कि भाजपा ने सत्ता में होने के बावजूद भाड़े पर भीड़ एकत्र नहीं की।
इस अवसर पर इस प्रदर्शन की अगवानी कर रही साक्षी जुल्का ने अपने तीखे तेवरों में चेतावनी दी कि महिला सम्मान पर किसी भी तरफ से आंच नहीं आने दी जाएगी।
BJP  महिला मोर्चा: साक्षी जुल्का ने दी अपने तीखे तेवरों में चेतावनी 

मंगलवार, 28 अक्टूबर 2014

हम नहीं बदलने देंगें यहाँ से यह स्कूल-प्रवीण बांसल का आश्वासन

प्रवीण बांसल ने जताई लैंड माफिया साज़िश की गंभीर आशंका  

लुधियाना: 28 अक्टूबर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
पूरे ध्यान से लोगों का दर्द सुनते हुए प्रवीण  बांसल 
आज सुबह यहाँ कुंदनपुरी सिविल लाइन्ज़ के इलाके में  था।  लोग रोष में थे और आक्रोश उनकी बातों से झलक रहा था। उनकी बड़ी लैंगुएज बता रही थी कि वे अपने अधिकार की इस जंग में किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसी बीच वहां पौने 11 बजे के करीब पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष परवीन बांसल। उन्होंने लोगों का दुःख सुना। उनका दर्द समझा। उन्हें बताया की वह लुधियाना का दौरा कर चुके हैं।  फील्ड गंज 16 नंबर कूचे में चल रहा स्कूल और मोती नगर में चल रहा स्कूल बेहद खस्ता हालत में हैं लेकिन सरकार उनको वहां से बदलने का नाम नहीं ले रही। वहां बच्चों की जान भी खतरे में हैं लेकिन सरकार को वहां यह सब नज़र नहीं आता। उन्होंने स्वीकार किया की सरकार हमारी है लेकिन इसकी नीतियां घटिया हैं। यह एक सोचने वाली बात है कि सरकार इसी स्कूल के पीछे क्यों पड़ी है जबकि यहाँ मोती नगर और फील्ड गंज कूचा नंबर 16 जैसा कुछ भी नहीं है। यहाँ की हालत बहुत ठीक है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा की अगर कुछ  ज़रूरत है तो सरकार को तुरंत करना चाहिए।  अगर सरकार के पासी स्कूल की मुरम्मत के लिए भी पैसे नहीं हैं तो यह रकम हम खर्च करेंगे। श्री बांसल ने कहा कि लोगों में चल रही यह चर्चा अब दमदार लगती है कि कहीं इस स्कूल की जगह का सौदा तो नहीं हो गया? कहीं लैंड माफिया ने इस स्कूल की जगह पर अपनी ललचाई नज़रें तो नहीं गाड़ रखीं?उन्होंने कहा कि इस जगह को असुरक्षित बता कर सरकार जिस जगह स्कूल भेज रही है वह पूरी तरह असुरक्षित है। वहां से हाई टेंशन तार गुज़रती है। श्री बांसल ने आश्वासन दिया कि इस बात की तह तक जाया जायेगा कि इन गरीब बच्चों की ज़िंदगी और भविष्य के साथ यह खिलवाड़ क्यों?
मजबूर लोगों का दर्द 
इस मौके पर मौजूद लोगों ने साफ़ साफ़ कहा कि वे अपनी जान की बाज़ी लगा देंगें पर इस स्कूल को यहाँ से कहीं नहीं जाने देंगें। वहां मौजूद एक व्यक्ति राकेश कुमार ने कहा उसके बच्चे यहाँ पढ़ते हैं। चन्द्र नगर में स्कूल का तबादला होने से उसकी रोज़ी रोटी का सारा सिस्टम ही हिल जायेगा। अगर सरकार हमें इस बिल्डिंग से निकल देगी तो हम सड़कों पर क्लास लगाएंगे।  पार्क में क्लास लगाएंगे।
गौरतलब है की जहाँ बच्चों का तबादला किया गया है वहां पहले ही जगह कम है।  वहां से जब सुबह की शिफ्ट समाप्त होगी तो उस समय बाद दोपहर शाम की शिफ्ट शुरू होगी जो शाम छह बजे तक चलेगी। इस तरह इन बच्चों की यह पढ़ाई सर्दी के मौसम में एक सज़ा बन कर रह जाएगी।  नतीजा होगा बहुत से बच्चे पढ़ाई छोड़ जाएंगे। श्री बंसल ने भी मीडिया को बताया कि जब जब जहाँ जहाँ इस तरह की शिफ्टिंग हुयी है वहां आधे से भी ज़्यादा बच्चे पढ़ाई छोड़ गए। उन्होंने चिंता ज़ाहिर की कि स्कूलों की संख्या लगातार काम हो रही है----पीछे से किसी  चुटकी ली शराब के ठेकों की संख्या जो बढ़ रही है।
जब श्री बंसल इस बात का आश्वासन दे चुके तो बच्चों की ख़ुशी का कोई ठिकाना न था।  उन्होंने भी जोश में  नारेबाजी की और शिफ्टिंग के खिलाफ अपना रोष जताया। श्री बंसल ने उन्हें भी समझा कर शांत किया और भारत माँ की जय के नारे लगवा कर उनका ध्यान सही तरफ मोड़ा। उन्होंने कहा कि इस मामले की तह तक जाया जायेगा और यह स्कूल यहीं रहेगा कहीं नहीं जायेगा। गौरतलब है कि यह स्कूल करीब चार दशकों से चल रहा है।  इस स्कूल के साथ लोगों के जज़्बात जुड़े हुए हैं। इसमें पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे गरीब और माध्यम परिवारों के हैं। उन्हें यहाँ से शिफ्ट करना---सुबह की बजाए शाम को पढ़ना कहना आसान लगता है अपर उनके परिवारों की रोज़ी रोटी का पूरा सिस्टम ही चरमरा जायेगा। इस हालत में ये बच्चे पढ़ाई छोड़ दें तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। श्री बांसल ने कहा कि हम इन बच्चों से इनका शिक्षा का अधिकार किसी को भी नहीं छीनने देंगें।
जब लोगों ने स्कूल के कमरे में स्टाफ को ही बंद कर दिया 
इसी बीच गुस्से में आये लोगों ने एक बार तो स्कूल के स्टाफ को ही एक कमरे में बंधक बना लिया था क्यूंकि स्टाफ के लोग स्कूल का सामन दुसरे स्कूल में लेजाने की ज़िद कर रहे थे।  लगते ही परवीन बांसल तुरंत वहां पहुंचे और स्टाफ को उस कमरे से आज़ाद करवाया। यफ़ी श्री बांसल वहां नहीं होते तो मामला बिगड़ भी सकता था।

रविवार, 13 अक्टूबर 2013

नहीं रहे लुधियाना के दिग्गज सियासतदान हरीश बेदी

ਹਰੀਸ਼ ਬੇਦੀ ਹੁਰਾਂ ਨਾਲ ਇੱਕ ਮੁਲਾਕਾਤ ਯੂਟਿਊਬ ਤੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਸਹਿਤ

                                         हरीश बेदी से एक भेंटवार्ता Youtube से साभार  
लुधियाना: 13 अक्टूबर 2013: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): लुधियाना के एक दिग्गज हरीश बेदी सियासतदान अब नहीं रहे। सुबह  सुबह करीब साढ़े तीन बजे हैबोवाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम से लौटने लगे तो  दरवाज़ा खोलते ही  उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक हुआ। उनके पारिवारिक   सूत्रों ने बताया कि उन्हें तुरंत डी एम् सी अस्पताल  चार बजते बजते उनके देहांत की दुखद  गयी। अपने जीवन की इस आखिरी रात्रि को श्री बेदी ने तीन चार विवाह उत्सव और तीन चार धार्मिक कार्यक्रमों में भी शमूलियत की पर हैबोवाल का कार्यक्रम उनके जीवन का आखिरी कार्यक्रम  साबित हुआ। परसों मंगलवार 15 अक्टूबर 2013 को सुबह गौशाला श्मशानघाट में रस्म चौथा होगी और उनके फूल चुने जायेंगे। इस दुखद अवसर पर हम एक भेंटवार्ता प्रस्तुत कर रहे हैं जो यूट्यूब से साभार ली गई है। --रेक्टर कथूरिया

पूरी खबर यहाँ देखें: नहीं रहे दिग्गज सियासतदान हरीश बेदी:चौथा मंगलवार को