सोमवार, 2 जनवरी 2023

राज्यपाल ने लोकायुक्त का वार्षिक केलेण्डर-2023 जारी किया

 2nd January 2023 at  6:22 PM

इस बार का कैलेंडर भी यादगारी रहा 


शिमला
: 02 जनवरी, 2023: (पंजाब स्क्रीन ब्लॉग टीवी)::

ज़मीन पर खिंची गई रेखाएं नए नक्शे बनाने में में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं लेकिन दिल में जो एकता होती है वह इन रेखयों के खींचने से भी नहीं मिटती। प्रेम, सौहार्द और सदभाव का रंग हमेशा गहरा रहता है। इसका अहसास उस समय भी हुआ जब हिमाचल का नया राजकीय कैलंडर जारी किया गया। 
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में लोकायुक्त हिमाचल प्रदेश का वार्षिक केलेण्डर-2023 जारी किया। कैलेंडर इस बार भी आकर्षक बन पड़ा। इसे रिलीज़ करते समय इस बार भी पारम्परिक उतुस्कता और उत्साह महसूस किए गए। इस अवसर पर लोकायुक्त चंद्र भूषण बरोवालिया भी उपस्थित थे।
----