शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

विश्व रेडियो दिवस लोगों की विश्वसनीय आवाज़ का जश्न मनाने का दिन है: प्रधानमंत्री

 प्रधानमंत्री कार्यालय//प्रविष्टि तिथि:13 FEB 2026  at 12:08PM by PIB Delhi Regarding World Radio Day

प्रधानमंत्री ने गिनवाई रेडियो की खूबियां 


नई दिल्ली: 13 फरवरी 2026: (पीआईबी दिल्ली//पंजाब स्क्रीन ब्लॉग टीवी डेस्क)::

कोई ज़माना था जब गांवों और शहरों रेडियो ही हमारा संगी साथी हुआ करता था। सभी लोग सिनेमा नहीं जाते थे। रंगमंच भी सभी की पहुँच में नहीं था और दूरदर्शन अभी देश के कोने कोने तक नहीं पहुंचा था। उस समय रेडियो ही हमें देश और दुनिया की खबरें देता था और रेडिओ से ही हम गीत संगीत सुना करते थे और रेडियो ही हमें ड्रामे का मज़ा भी दिया करता था। आकाशवाणी के जालंधर केंद्र से पंजाबी गीतों के साथ साथ गीत संगीत भी बहुत लोकप्रिय हुआ करता था। देहाती प्रोग्राम को सुनने का एक अलग ही मज़ा था। उस प्रोग्राम के पात्र आज भी बहुत याद आते हैं। रौणकी राम, ठण्डु राम, भाईया जी और मास्टर जी से सभी का दिल जुड़ा हुआ था। 

आकाशवाणी जालंधर के साथ साथ आल इंडिया रेडियो दिल्ली से उर्दू सर्विस का अलग ही मज़ा था। रात्रि को तामील-ए-इरशाद हम कभी मिस नहीं करते थे। आकाशवाणी के साथ साथ बीबीसी लंदन और रेडियो सिलौन का भी अपना अलग ही रंग था। बिनाका गीत माला हर घर  में सुना जाता था। इस तरह रेडियो परिवार का एक हिस्सा बना हुआ था। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विश्व रेडियो दिवस एक ऐसे मीडिया का जश्न मनाने का अवसर है जो दूरदराज के गांवों से लेकर हलचल भरे शहरों तक, लोगों की विश्वसनीय आवाज है। श्री मोदी ने कहा कि वर्षों से रेडियो समय पर सूचना पहुंचाता रहा है, प्रतिभा को निखारता रहा है और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करता रहा है।

श्री मोदी ने कहा, “मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से मैंने हमारे लोगों की सामाजिक शक्ति को उजागर करने में रेडियो की क्षमता का प्रत्यक्ष अनुभव किया है। इस महीने का कार्यक्रम 22 फरवरी दिन रविवार को प्रसारित होगा। कृपया कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव अवश्य साझा करें।”

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

#MannKiBaat के माध्यम से मैंने हमारे लोगों की सामाजिक शक्ति को उजागर करने में रेडियो की क्षमता का प्रत्यक्ष अनुभव किया है। इस महीने का कार्यक्रम रविवार, 22 फरवरी को प्रसारित होगा। कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव अवश्य साझा करें।

https://mygov.in/group-issue/inviting-ideas-mann-ki-baat-prime-minister-narendra-modi-22nd-february-2026/?target=inapp&type=group_issue&nid=366266

आजकल बदले हुए समय के साथ साथ रेडियो ने फिर अपने आप को अपडेट किया है। हिंदी, उर्दू और पंजाबी साहित्य से सबंधित बहुत से प्रोग्राम प्रस्तुत किए जाते हैं। गीत संगीत और परिचर्चाएं बहुत ही जानकारी भरी होती हैं। दिलचस्प बात यह है की अब आप आकाशवाणी के सभी केंद्रों के कार्यक्रम अपने मोबाईल पर इंटरनेट  के ज़रिए भी सुन सकते हैं। एक के बाद एक दिलचस्प प्रोग्राम नै पीढ़ी को भी रेडिओ से जोड़ रहे हैं। आपको रेडिओ कैसा लगता है अवश्य बताएं।  आपके विचारों की इंतज़ार तो रहेगी ही। 

***//पीके/केसी/एके//(रिलीज़ आईडी: 2227471)