मंगलवार, 30 अगस्त 2022

डॉक्टर लोकेश शर्मा को पंजाब रतन अवार्ड 2022

29th August 2022 at 04:35 PM

   चंडीगढ़ में हुई थी 44वीं नैशनल कांन्फ्रेंस  


लुधियाना: 29 अगस्त 2022: (पंजाब स्क्रीन ब्लॉग टीवी डेस्क):: 

आंखों से देख कर या फिर नब्ज़ टटोल कर किसी भी बिमारी का पता लगाने में माहिर आचार्य डाक्टर लोकेश अपने क्षेत्र में बहुत ही लोकप्रिय हैं। उनके मरीज़ उनके ही गुण गाते हैं। चंडीगढ़ में इन्हीं कारणों से उन्हें पंजाब रत्न एवार्ड दिया गया। उनके मिलाज कई  जगहों पर चलता है। हर जगह पर निश्चित कार्यक्रम के मुताबिक मरीज़ उनकी इंतज़ार में रहते हैं। बी पी, शूगर, मानसिक तनाव, शरीरक कमज़ोरी या कुछ भी ऐसी समस्या हो डा. लोकेश के पास उसे ठीक करने का मंत्र है। आयुर्वेद के साथ साथ होम्योपैथी के समिश्रण के भी आचार्य लोकेश बहुत अच्छे ज्ञाता हैं। इसके साथ ग्रहों की दशा और सितारों की चाल को भी पहचानते हैं। वह चाहते हैं हर ज़रूरतमंद उनके पास जल्द से जल्द पहुंचे और वह उसे तंदरुस्त कर के घर भेजें। आचार्य डा. लोकेश किसी मुनाफे के लिए नहीं बल्कि जनता को स्वस्थ बनाने में जुटे हुए हैं। एक मिशन ले कर चल रहे हैं। लक्ष्य भी बहुत बड़ा है, दिल भी और हिम्मत भी। 

ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस इंस्टिट्यूट संस्था की ओर से इस बार साल 2022 का आयोजन वास्तव में यह इस संस्था का 44वां वार्षिक आयोजन था। जो बहुत ही भव्य और शानदार रहा। इसमें देश भर से महान शख्सियतों ने भाग लिया। इसमें छत्तीसगढ़ के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल के एम सेठ, हरियाणा के डिप्टी सी एम दुष्यंत चौटाला, यू के  हाईकोर्ट के जज जस्टिस राजेश टंडन, हिमालय वैलनेस से डॉक्टर एस फारुख, सुप्रीम कोर्ट से एडवोकेट पी एन शर्मा, विधायक शाहबाद मारकंडा और चेयरमैन शुगर फेड हरियाणा से श्री रामकरण, मेंबर पार्लिमेंट राज्यसभा और वाइस चेयरमैन शिमला यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार, वाइस चेयरमैन सिरसा से डॉक्टर कुलदीप सिंह ढ़ीढ़सा, श्रीमान पॉपुलर मीरुथी, डॉक्टर ए यू खान, चंडीगढ़ से जी जी डी एस डी के प्रिंसिपल डॉ अजय शर्मा, सिरसा से चेयरमैन भूपेश मेहता, मंगल पांडे पी जी कॉलेज से डॉक्टर अनीता गोस्वामी, गुरुग्राम से डॉक्टर पूजा राणा, हरिद्वार से श्रीमती अदिति, मीरूट से शम्मी छपरा, श्रीमती अनुश्री, राजेश कुकरेजा, ध्यानचंद कुतरी, लुधियाना से डॉक्टर लोकेश शर्मा, यमुनानगर से डॉ राजन, के डी इंटरनेशनल स्कूल से अमित गिरी, लखनऊ से डॉक्टर अशोक दुबे, अशोक कुमार शर्मा, चेन्नई से संजय कुमार, नोएडा से अमर एन शर्मा ने भाग लिया। 

इसमें प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य संस्थान लुधियाना के संस्थापक आचार्य डॉक्टर लोकेश शर्मा को स्वास्थ्य देखभाल, आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा व योग साधना प्रचार के क्षेत्र में  सामाजिक कार्यों के लिए पंजाब रतन 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

उस दिन हम सभी के लिए बहुत हर्ष का दिन रहा क्योंकि नेचरोवेदा हेल्थ इंस्टीट्यूट लुधियाना के फाउंडर लुधियाना के डॉक्टर लोकेश शर्मा को पंजाब रत्न अवार्ड 2022 का एवार्ड,मिलना हम सभी का सम्मान था। यह रहबर हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज भवानी गढ़ डिस्ट्रिक संगरूर में बतौर इंचार्ज नेचुरोपैथी एंड आयुर्वेद पंचकर्म डिपार्टमेंट से भी हैं और इसके साथ साथ महासती प्रवेश माला जैन चेरिटेबल हॉस्पिटल मोतीनगर लुधियाना के इंचार्ज भी हैं। 

इससे पहले भी आचार्य लोकेश बहुत से संतानों से जुड़े रहे हैं। स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल मॉडल टाउन लुधियाना, श्री लक्ष्मी नारायण चेरिटेबल डिस्पेंसरी , बी आर एस नगर लुधियाना , ई ब्लॉक गुरुद्वारा साहिब में फिजियोथेरेपी नेचुरोपैथी योगा सेंटर के पूर्व सह संस्थापक और जैन चेरिटेबल हॉस्पिटल, हिमालयन हीलिंग सेंटर बलाचौर (नवा शहर) आदि सेंटरों में अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं। इस अवसर पर पानीपत से रमन अनेजा, लुधियाना से सुशील कुमार मल्होत्रा, नासिक से अनिल गंगुरड़ी, एच एस शर्मा, नैनीताल से डॉक्टर नीटा बूरा, भीलवाड़ा राजस्थान से अनिल छज्जर, अकील शेख, संजय अग्रवाल, अमन अग्रवाल, मनोज कुमार गुलाटी उपस्थित थे।

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।